बरेली

ए आई का उपयोग करके झूठी कहानियां बनाने वाले पर कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एक्स आर्मी मैन ने महानगर की डॉक्टर परिवार की सुरक्षा तथा समाज में  शांति बनाए रखने के लिए उपजा प्रेस क्लब में कॉन्फ्रेंस कर संबंधित अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक्स आर्मी मैन ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है एक डॉक्टर परिवार और कुछ युवतियों के बीच विवाद सामने आया है। इस विवाद में युवतियों द्वारा सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जो समाज में दहशत और अविश्वास फैलाने का काम कर रहा है। एक्स आर्मी मैन का कहना है कि डॉक्टर साहब एक सभ्य और सम्मानित व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें टारगेट बनाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रेसवार्ता में सोशल मीडिया पर वीडियो एडिटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लीकेशन का उपयोग करके झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं। यह प्रवृत्ति अत्यंत खतरनाक है क्योंकि इसका शिकार भविष्य में कोई भी परिवार हो सकता है। समर्थन में आए एक्स आर्मी मैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन से डॉक्टर की फैमिली के द्वारा दी गई प्रार्थना पत्र पर एफ आई आर दर्ज कर व न्याय करने की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज कौशिक, लवलीन कपूर, कमल टंडन, बिक्रम सिंह, यशवीरसिंह, राधेश्याम, अरुण भटनागर, प्रमोद उपाध्याय, नन्हे लाल, धनंजय शर्मा, प्रथमेश गुप्ता, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button