अमरोहा

अमरोहा में रोजगार सेवक की हत्या का खुसाला

पूर्व प्रधान ने चुनावी रंजिश में की थी हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा पुलिस ने रोजगार सेवक राजकुमार की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के अनुसार यह हत्या प्रधानी की रंजिश में की गई थी। 30 अगस्त को राजकुमार जब ब्लॉक से अपने घर मुंडा खेड़ा जा रहे थे, तब एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु से पहले राजकुमार ने अपनी पत्नी को आरोपी वीरेंद्र का नाम बताया था। परिजनों ने पूर्व प्रधान वीरेंद्र और उसके भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में दिखा कि घटना वाले दिन एक सफेद बोलेरो राजकुमार की स्कूटी का पीछा कर रही थी।
पूछताछ में वीरेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 2021 में वह और राजकुमार अच्छे दोस्त थे। राजकुमार के एक महिला से संबंध थे। वह अक्सर वीरेंद्र की गाड़ी ले जाता था। टोकने पर दोनों में मनमुटाव हो गया। वीरेंद्र के राजकुमार पर कुछ पैसे भी बकाया थे। बाद में राजकुमार ने उस महिला से वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा करवा दिया। राजकुमार ने वीरेंद्र को प्रधानी का चुनाव नहीं जीतने देने की धमकी दी। इसलिए वीरेंद्र ने हत्या की योजना बनाई। उसने नया सिम और सफेद बोलेरो खरीदी। अपने फुफेरे साले अंकुर और प्रमोद की मदद से राजकुमार का पीछा किया। भेड़ा भरतपुर के मोड़ पर वीरेंद्र ने राजकुमार की स्कूटी को टक्कर मार दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button