अमरोहा
SDM बोलीं- मैं चिल्लाई तब गार्ड ने गेट खोला
अमरोहा में गैस रिसाव पर फैक्ट्री पहुंचीं थीं, लोग बोले- सांस लेने में दिक्कत, आंखों में होती रही जलन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से सोमवार रात गैस लीक होने से शहर में अफरा-तफरी मच गई। गैस लीकेज से लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हुई। इससे कई मोहल्लों के लोग सड़कों पर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही रात साढ़े दस बजे एडीएम गरिमा सिंह, एसडीएम विभा श्रीवास्तव और सीओ अंजलि कटारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। NDRF की टीम को भी बुलाया गया। प्रशासन की टीम ने कई मोहल्लों का दौरा कर लोगों की स्थिति का जायजा लिया। फैक्ट्री प्रबंधन ने आसपास की फैक्ट्रियों के तकनीशियनों को मौके पर बुलाया। सुबह पांच बजे तक गैस लीकेज पर काबू पाया गया। करीब आठ घंटे तक गैस लीक होती रही। घटना में एक रोचक मोड़ तब आया जब एसडीएम विभा श्रीवास्तव फैक्ट्री पहुंचीं। फैक्ट्री के गार्ड ने करीब 15 मिनट तक गेट नहीं खोला। एसडीएम को अपनी पहचान बताकर चिल्लाना पड़ा, तब जाकर उन्हें अंदर प्रवेश मिला। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने बताया कि रात भर उन्हें सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की समस्या रही। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
मोहल्ले के लोग सड़कों पर उतरे
अमरोहा के गजरौला में गैस रिवास से धुएं की चादर, लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन हुई। जिससे शहर के कई मोहल्ले के लोग सड़कों पर आ गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार रात साढ़े दस बजे एडीएम गरिमा सिंह, एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजलि कटारिया सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। NDRF भी पहुंच गई। जहां रात प्रशासन की टीम कई मौहल्लों में पहुंची और लोगों से हाल चाल जाना।
वहीं लोगों ने गैस के चलते आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने की बात बताई। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन ने आसपास फैक्ट्रियों की टेक्नीशियन टीम को मौके पर बुलाया गया। जहां तड़के पांच बजे फैक्ट्री प्रबंधन ने गैस लीकेज पर काबू पाया। करीब आठ घंटे गैस लीकेज होती रही। सुबह दैनिक भास्कर की टीम उन मौहल्लों में पहुंची, जहां के लोगों को इस गैस से भारी दिक्कत हुई। जहां लोगों ने बताया कि रात गैस के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई, आंखों में जलन हो गई। काफी देर तक उन्हें दिक्कत होती रही।
सोमवार रात हुए इस गैस कांड से शहर में फैली जहरीली गैस के हुई लोगों की दिक्कत और शिकायत के बाद अमरोहा प्रशासन हरकत में आ गया। जिले के बड़े अधिकारी अलर्ट हो गए। आनन फानन में केमिकल फैक्ट्री में बड़े हादसे का मैसेज अधिकारियों में फैल गया। घटना के बाद एसडीएम विभा श्रीवास्तव फैक्ट्री गेट पर पहुंची तो करीब 15 मिनट तक गार्ड ने गेट नहीं खोला। जिसके बाद एसडीएम ने चिल्लाकर गार्ड से कहा कि एसडीएम हूं गेट खोलो…जिसके बाद गार्ड ने गेट खोला।
गजरौला शहर में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव कांड के बाद बेकार हुए शहर के हालत के चलते जब लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की और हालात बिगड़ने की जानकारी दी। जिसके बाद जिले के एक के बाद एक अधिकारियों में गजरौला में फैक्ट्री में बड़े हादसे का मैसेज फैल गया। आनन फानन में सरकारी एम्बुलेंसों, दमकल की गाड़ियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम और NDRF को मामले की सूचना दी गई।
शहर में हैं केमिकल बनाने वाली फैक्ट्रियां
आपको बता दें कि गजरौला शहर में केमिकल बनाने वाली फैक्ट्रियां शहर में ही स्थित है। जिसके चलते यहां कई बार गैस लीकेज की घटनाएं सामने आ चुकी है। कई बार फैक्ट्रियों में ब्लास्ट हो चुके है। कई फैक्ट्री कर्मियों की इन हादसों की वजह से जान भी चुकी है। अगर बात करें तो गजरौला शहर में 150 से ज्यादा फैक्ट्रियां स्थित है।




