गाजियाबाद
लोनी में धूमधाम से निकली श्री राम बारात,लोनी गूंज उठा जय श्री राम के नारों से
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। श्री रामलीला कमेटी (पंजी.) के तत्वाधान में कस्बे के रामलीला मैदान से भव्य श्री राम बारात बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से निकाली गई। नगर परिक्रमा के रूप में निकली राम बारात में सुसज्जित झांकियों, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर लोनी मैन तिराहा, बलराम नगर, जैन मंदिर, दिल्ली-सहारनपुर रोड, राशिद अली गेट, मैन बाजार होते हुए पुनः रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुई।
बारात में मुख्य रूप से वाल्मीकि जी, नंदी महाराज, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, श्रीराम-लक्ष्मण सहित देवी-देवताओं की अद्भुत झांकियां लोगो के आकर्षण का केंद्र रही। नगरवासियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से राम बारात का स्वागत किया, पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। पूरा लोनी क्षेत्र “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, महासचिव अरविंद गोयल, दुर्गा मंदिर अध्यक्ष कैलाश चंद्र गर्ग, अधिवक्ता राकेश गुप्ता, डॉ. कैलाश बिंदल, विजय भाटी, अमित गर्ग, अमित मित्तल, मनोज गुप्ता, राहुल सिंघल, रजनीश बंसल, सत्यवीर चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोनी सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम, कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी, तिराहा चौकी इंचार्ज अक्षय मलिक व यातायात पुलिस कर्मियों के साथ रामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और श्री राम बारात को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान दिया


