हापुड़

सुफियान हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार 

आरोपियों ने सुफियान को लाठी डंडो से पीट पीट कर मौत के घाट उतरा था

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम सिरोधन निवासी सुफियान की हत्या की घटना में फरार मुख्य आरोपी नितिन बाटा समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने सिरोधन हाईवे बाईपास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक सुफियान के दस्तावेज, घटना मे प्रयुक्त दो डंडे, एक स्कार्पियों कार बरामद की है। आरोपियों ने सुफियान को लाठी डंडो से पीट पीट कर मौत के घाट उतरा था। आरोपियों ने शव की पहचान छुपाने के लिए जवनशील पदार्थ डालकर जला दिया था। सीओ अनीता चौहान ने बताया ग्राम सिरोधन निवासी सुफियान की हत्या की घटना में फरार मुख्य आरोपी बाटा उर्फ हर्ष तोमर पुत्र युद्धवीर वाटा निवासी ग्राम सिरोधन हापुड़, तुषार पुत्र ब्रजपाल उर्फ पप्पू निवासी नई बस्ती निवासी कस्बा गुलावठी जनपद बुलन्दशहर, नितिन उर्फ टुच्चा पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम कपसाड सरधना जनपद मेरठ को मुखबीर की सूचना पर सिरोधन हाईवे बाईपास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे मृतक सुफियान का एक पासपोर्ट, एक ड्राईविंग लाईसेंस, एक आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, घटना में प्रयुक्त दो डंडे व स्कोर्पियो कार बरामद की गई है। जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। नितिन बाटा शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर में हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button