हापुड़
जलभराव से ग्राम खिचरा में बदहाल, ग्रामीणों ने की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पिलखुवा/धौलाना। तहसील धौलाना क्षेत्र के शेखुपुर खिचरा गांव का मुख्य रास्ता लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। गंदे पानी से रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बंद होने के कारण वर्षों से पानी जमा रहता है, जिसके चलते डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामवासी नफीस अहमद ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय को शिकायती पत्र सौंपा। जिस पर डीएम ने ब्लॉक अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।


