खैरथल
स्वास्थ्य केंद्र मानका में स्वस्थ नारी -सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा: मुण्डावर उपखंड के गांव मानका मे डॉ.जयवर्धन सिंह खैरिया खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुंडावर के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानका में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहें है।डां खैरिया के अनुसार बड़ी संख्या मे लोग शिविर में आ रहे है और विशेषज्ञ सेवाओं का स्वास्थ्य लाभ
आमजन को मिल रहा है। शिविर में विशेषज्ञ डॉ रितिका चौधरी स्त्री रोग, डॉ अंजू यादव दंत रोग, डॉ गीता मेडिसिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानका स्टॉफ -चिकित्सा अधिकारी प्रभारी -डॉ जितेंद्र शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र चौधरी, सत्येंद्र योगी, कमलेश, लेब तकनीशियन -ईशा यादव एल एच वी पवित्रा यादव प्रसाविका अनुसूईया व सेक्टर मानका की आशासहयोगनी मौजूद रही


