गाजियाबाद

नंदग्राम में हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजल सक्सैना का धूमधाम से जन्मदिन समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजल सक्सैना का जन्मदिन उनके कार्यालय पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साथियों ने केक काटकर, माला और पटका पहनाकर सुजल सक्सैना को शुभकामनाएं दीं। उन्हें एक राम मंदिर की फोटो भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। इस मौके पर पत्रकार पुष्पेंद्र तोमर और पंकज शर्मा ने भी पटका पहनाकर बधाई दी। लोनी टीम सहित बाहर से आई टीमों ने भी समारोह में भाग लेकर शुभकामनाएं दीं। साथियों ने बताया कि सुजल सक्सैना हमेशा क्षेत्र के किसी भी काम में तत्पर रहते हैं और उनका व्यवहार सबके लिए बेहद प्रिय है। जन्मदिन अवसर पर सुजल सक्सैना के कार्यालय पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों को हेलमेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर अमित कुमार, राजा भाई, सावन, अमित भाटी, शिवम्, अक्षित, पत्रकार पुष्पेंद्र तोमर, पत्रकार पंकज शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button