गोड्डा

विधायक प्रदीप यादव ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्रधान सचिव से किया मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। बी.एड कॉलेजों की मान्यता बहाली व JET आयुसीमा खत्म करने की मांग को लेकर विधायक प्रदीप यादव ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्रधान सचिव से मुलाकात किया। रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार से मुलाकात की और गोड्डा व एस.के.एम.यू. (SKMU) के अंतर्गत आने वाले बी.एड कॉलेजों की मान्यता संबंधी समस्याएँ उठाईं। लगभग एक सप्ताह पूर्व गोड्डा बी.एड कॉलेज एवं अन्य कॉलेजों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने विधायक से मुलाकात कर बताया था कि हाल ही में मान्यता रद्द कर दिए जाने से उनका भविष्य अधर में है। छात्रों ने विशेष तौर पर यह चिंता जताई थी कि जिन विद्यार्थियों का इस बार बी.एड नामांकन के लिए चयन हुआ है, उनका नामांकन रुक गया है और वे असमंजस की स्थिति में हैं।
इस पर विधायक ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों से बातचीत की। प्राचार्यों ने बताया कि मान्यता के लिए NCTE द्वारा जो भी शर्तें रखी गई थीं, वे पूरी कर सभी आवश्यक कागजात विभाग को भेज दिए गए हैं, फिर भी कॉलेजों की मान्यता बहाल नहीं हुई है। इन सब मुद्दों को लेकर विधायक ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से भेंट की और आग्रह किया कि कॉलेजों की मान्यता शीघ्र बहाल की जाए, ताकि छात्रों का नामांकन बिना किसी बाधा के पूरा हो सके और उनका भविष्य सुरक्षित रहे। साथ ही विधायक ने छात्रों के हित में यह भी सुझाव दिया कि JET परीक्षा की न्यूनतम आयुसीमा समाप्त की जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राएँ इसमें सम्मिलित हो सकें। उन्होंने कहा कि जैसे UGC-NET परीक्षा में न्यूनतम आयुसीमा की बाध्यता नहीं है, वैसे ही JET परीक्षा में भी यह शर्त हटाई जानी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button