रामपुर शाहबाद
आकर्षक झांकियों के साथ बड़े ही धूमधाम से निकली राम बारात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर में आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई राम बारात का शुभारंभ ठाकुरद्वारा (अस्थल) मंदिर में आरती के पश्चात मुख्य अतिथि तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार कोतवाली प्रभारी शाहबाद पंकज पंत, द्वारा भगवा झंडी दिखाकर किया गया। राम बारात कोतवाली, मुख्य बाजार, बजरंग चौक, बंगाली चौराहा, स्टेट बैंक के सामने होती हुई रामलीला ग्राउंड शाहबाद में जाकर संपन्न हुई, झांकियों में महाराजा बैंड ने अपनी मनमोहक धुनों पर सभी को मोहित कर दिया। पीछे रामचंद्रजी का रथ चल रहा था तो वहीं तीसरे नंबर पर ताशा पार्टी और उसके पश्चात रथ पर सवार लक्ष्मण, नरसिंह अवतार साउंड, भरत शत्रुघ्न रथ, गुरु वशिष्ट के साथ राजा दशरथ रथ, खाटू श्याम का मंडली कीर्तन, हनुमानजी, बांके बिहारी लाल और काली माता की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। राम बारात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, महा प्रबंधक देवेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अन्नू रावत, टिंकू गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश महासचिव जी के पाठक, सुमित भटनागर, अभय गुप्ता, नीरज गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नत्थू लाल बरनवाल, मंजूलता शर्मा, भूकन लाल बरनवाल, उमेश रस्तोगी कपड़े वाले, रोहित एडवोकेट, मनोहरी लाल, राम सिमरन पाराशरी, कन्हैयालाल शर्मा, नैनांक शर्मा, दुर्गा प्रसाद, दीपक भारद्वाज, मुन्ना लाल बरनवाल, अरुण शर्मा उर्फ डब्बू शर्मा, मंजू लता शर्मा, माधुरी सक्सेना, रवि वाल्मीकि, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, रतनलाल चंद्रवंशी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।



