
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईसीएल के अधिकारियों के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से ईसीएल की कार्य प्रगति को प्रस्तुत किया गया । बैठक के दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई कि ईसीएल राजमहल क्षेत्र अंतर्गत पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है वहीं पहाड़पुर मौजा में 05 आवेदन एवं डुमरिया मौजा में 18 आवेदन प्राप्त किए गए हैं ।भूमि अधिग्रहण के संबंध में जानकारी दी गई की तालझारी मौजा में 273 से 276 एकड़ की वृद्धि हुई है,पहाड़पुर मौजा में 136 से 139 एकड़ की वृद्धि हुई है।डुमरिया मौजा में 57 से 59 एकड़ की वृद्धि हुई है। पुनर्वास स्थल पर सिविल कार्य में सड़क की लंबाई 900 मीटर से 1100 मीटर की वृद्धि हुई है। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईसीएल के के अधिकारियों को पुनर्वास स्थल पर विस्थापितों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर अपर समाहर्ता ,गोड्डा प्रेमलता मुर्मू , अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ,अनुमंडल पदाधिकारी ,महागामा आलोक वरण केसरी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ,गोड्डा रितेश जयसवाल, अंचलाधिकारी महागामा खगेन महतो , ए एन नायक, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, राजमहल क्षेत्र, श्री दिनेश शर्मा, महाप्रबंधक (संचालन), राजमहल क्षेत्र,सहित ईसीएल के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।



