गोड्डा

भू -अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा भू -अर्जन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन, भूमि की विवरणी, कुल परियोजना, भू -अर्जन पूर्ण परियोजना सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला भू-अर्जन  पदाधिकारी,गोड्डा  रितेश जायसवाल के द्वारा उपायुक्त के समक्ष भू-अर्जन  से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। समीक्षा के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच -133 महागामा से एकचारी 4 लेन मार्ग, द्वितीय फेज परियोजना, एनटीपीसी एमजीआर रेल प्रोजेक्ट, नुमालीगढ़  पाइपलाइन परियोजना, जीतपुर कोल माइंस परियोजना, गोड्डा  से पीरपैंती नया बी०जी० रेलवे लाइन निर्माण (गोड्डा- से महागामा),गोड्डा  से पीरपैंती नया बी०जी०  रेलवे लाइन निर्माण महागामा से पीरपैंती सहित विभिन्न सड़क परियोजना के संबंध में विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में  नुमालीगढ़ पाईप लाईन के प्रतिनिधि के द्वारा यह जानकारी दी गई कि मौजा- नुनाजोर में पाईप लाईन बिछाने में समस्या उत्पन्न हो रही है। समीक्षा के क्रम बताया गया कि अब तक 25 प्रतिशत रैयतों को भुगतान किया गया है। रैयत अधिक दर पर भुगतान चाहते हैं। फलतः आपत्ति कर रहे हैं। समीक्षा के क्रम में अंचल अधिकारी, महागामा के द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया कि अधियाची निकाय सभी संबंधित रैयतों को भुगतान सुनिश्चित कर दिए जाएं। इस संदर्भ में उपायुक्त, के द्वारा निर्देश दिया गया कि शेष रैयतों को भुगतान सुनिश्चित किए जाएं भुगतान हो जाने के उपरान्त अनुमंडल पदाधिकारी, महागामा एवं अंचल अधिकारी, महागामा बाधित कार्य पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करेंगे। समीक्षा के क्रम में एनटीपीसी के अधिकारियों के  द्वारा बोआरीजोर प्रखण्ड के अंतर्गत मौजा- डुमरिया एवं बड़ा खैरबनी में मृतक एवार्डियों के उत्तराधिकारियों का भुगतान लंबित रहने के संबंध में विचार- विमर्श किया गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गोड्डा के द्वारा बताया गया कि इन मामलों का मुआवजा भुगतान करने हेतु स्वीकृति संबंधी संचिका अग्रसारित किया जा चुका है। स्वीकृति प्राप्त होते ही यथाशीघ्र भुगतान की कार्रवाई पूर्ण कर दी जायेगी।
मौके पर अपर समाहर्ता , प्रेमलता मुर्मू ,अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा
बैद्यनाथ उरांव ,जिला भू -अर्जन पदाधिकारी  रितेश जयसवाल  सहित भू -अर्जन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button