
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीश्री 1008 श्री सर्वेश्वरधाम मंदिर पर श्रीरामकथा का भव्य शुभारम्भ हुआ, जिसमें नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सर्वेश्वर धाम से होकर वर्णी चौराहा होते हुए तुवन मंदिर व श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर होते हुए सर्वेश्वरधाम वापस आई। शोभायात्रा में सन्तोष नारायण शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, पुनित रावत, पुष्पा झा, रितु समाधिया, अनीता गोस्वामी, लता नामदेव, नीता कटारे, राजमति जैन, दीप्ती गोस्वामी, सृष्टि गोस्वामी, आदित्य गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, सानू निरंजन, अशोक नामदेव, जगदीश गोस्वामी, देवीशंकर कटारे, मुन्ना सोनी, मुन्नी सिरोठिया, अंकिता चतुर्वेदी के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।



