बेतुल
बैतूल स्वदेशी से स्वावलंबन अभियान का शुभारम्भ, निकाली रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में मप्र जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा स्वदेशी से स्वावलंबन अभियान एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (बीएसडब्ल्यु एवं एमएसडब्ल्यु) कोर्स का भी शुभारम्भ जागरूकता रैली के साथ हुआ। कार्यक्रम समाजसेवी रूपचंद यादव, अमित दास, महाविद्यालय के प्राचार्य देवी सिंह सिसोदिया, कोर्स प्रभारी प्रो.हेमंत निरापुरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। रूपचंद यादव ने कहा स्वदेशी से स्वावलंबन एक ऐसा राष्ट्रीय अभियान है जिसका लक्ष्य भारतीयों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिससे भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। प्रो.हेमंत निरापुरे और देवी सिंह सिसोदिया ने कहा कि स्वदेशी अभियान स्वावलंबन पर जोर देता है, जिसका अर्थ है हर व्यक्ति और देश का अपनी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर होना। ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने बताया की यह अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांव-गांव में चलेगा। अंत में आभार विजय मेहतो ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, विद्यार्थिगण सहित ग्रामीण मौजद थे।



