रामपुर शाहबाद
ट्रक ने ई रिकशा में मारी टक्कर दो की मौके पर मौत कई लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफ़नी : नगर के शाहबाद बिलारी मार्ग पर बाजार के सामने देर शाम एक ट्रक ने ई रिकशा को रौंद दिया जिससे ई रिकशा में सवार महिला सहित एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार शाहबाद के नंदगांव निवासी एक परिवार के कई लोग ई रिकशा में सवार होकर गांव पीतपुर बिलारी जिला मुरादाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव नंदगांव को लोट रहे थे जैसे ही बह सैफनी बाजार के सामने पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर लगते ही ई रिकशा में सवार लोग नीचे गिर गए सलमा 28वर्ष पत्नी आसिफ और कामिल उम्र 3 वर्ष पुत्र सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस मांगा कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया बाकी घायलों को सीएचसी शाहबाद भेज दिया तथा ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया हैं सूचना पर परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया



