गाजियाबाद

मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 12 की छात्रा पूर्वी राठी बनीं थाना लोनी बॉर्डर की इंचार्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने की पहल प्रदेश में लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना लोनी बॉर्डर की कमान आज एक दिन के लिए कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा पूर्वी राठी (पुत्री जोगेंद्र कुमार राठी) को सौंपी गई।
पूर्वी राठी डायमंड पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करती हैं। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उन्होंने थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने चार फरियादियों की समस्याओं को सुना और पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
थाने पर पहुंचने पर छात्रा का थानाध्यक्ष ने बुके देकर स्वागत किया । पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाना संचालन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्वी राठी ने कहा कि बेटियों को समाज में सम्मान और सुरक्षा का अहसास होना चाहिए और ऐसे अभियान उन्हें आत्मविश्वास देने में मदद करते हैं।
थाना प्रभारी हरेन्द्र मलिक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत समय-समय पर छात्राओं को थानों की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाती है ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता और जागरूकता का विकास हो।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों और महिला पुलिसकर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों में आत्मबल बढ़ाते हैं और समाज में जागरूकता लाते है
थाना प्रभारी लोनी की जिम्मेदारी संभाल रही  ज्योति विश्वास के सामने आठ फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जिनमें से 6 समस्याओं का समाधान तत्काल कराया गया प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मुद्दे को लेकर मामले के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई और जांच टीम को मामले में शीध्र जांच कर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल के कर्मचारियों से भी उन्होंने बात की।
थाना प्रभारी  ट्रॉनिका सिटी गायत्री सिंह के द्वारा दो पारिवारिक मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया और मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए वहीं पुलिस कर्मचारियों को आज अवकाश भी प्रदान किया गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button