गोड्डा
पेंडिंग पड़े योजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए : उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा गोड्डा जिला अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त के द्वारा संबंधित एजेंसियों से प्रखंडवार प्रोग्रेस रिपोर्ट में आवश्यक प्रगति लाने एवं हाउस होल्ड टेप वाटर कनेक्शन की संख्या बढ़ाने सहित पेंडिंग पड़े कार्यों को 15 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उन्होंने पेयजलापूर्ति योजनाओं के तहत विभिन्न कार्यों में हर घर एनल से जल, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जल जीवन मिशन की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए जलापूर्ति योजना के तहत सभी कार्य शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम स्तर पर 15वें वित्त, मनरेगा की राशि (कन्वर्जेंस) से गांव को मॉडल गांव बनाने हेतु विभिन्न संरचनाओं के निर्माण पर परिचर्चा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यपालक अभियंता संजय शर्मा, जिला समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद, संजीव रंजन, सभी कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक एवं सभी एजेंसी के लोग उपस्थित थे।



