बरेली
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
गौवंशों को पकड़कर संरक्षित करने हेतु चलाया जाए अभियान-मण्डलायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम जीडीपी में डीजीपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और जीडीपी में मण्डल के योगदान के बारे में जानकारी दी गयी। अर्थव्यवस्था में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों का योगदान अलग-अलग होगा ये क्षेत्र एक दूसरे से जुड़े हुए है और एक क्षेत्र में वृद्धि दूसरे क्षेत्र को भी प्रभावित करती है। प्राथमिक क्षेत्र के अन्तर्गत कृषि, वानिकी, मछली पालन और खनन जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं, जिनका योगदान 10-15 प्रतिशत हो सकता है। द्वितीयक क्षेत्र के अन्तर्गत में विनिर्माण, निर्माण और ऊर्जा उत्पादन जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं, जिनका योगदान 20-25 प्रतिशत हो सकता है। तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत व्यापार, परिवहन, संचार, वित्तीय सेवाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य सेवाएं शामिल हैं, जिनका योगदान 60-70 प्रतिशत हो सकता है। बैठक में उप निदेशक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि मण्डल में फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत प्रधानमंत्री किसान योजना के अन्तर्गत 1896167 किसान पंजीकृत हैं, जिसमें से 103711 किसानों की फार्मर आईडी जनरेट की गयी है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि चूंकि उक्त कार्य हेतु लगाए गए कार्मिकों का पिछला भुगतान लंबित है जिस कारण कार्य में देरी हो रही है, जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा पूछा गया कि लंबित भुगतान कब तक कर दिया जाएगा।
बैठक में धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गयी, धान खरीद की समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।
मण्डलायुक्त ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत नियुक्त रोग विशेषज्ञों के बारे में जानकारी ली और पूछा कि कोई प्राइवेट प्रैक्टिस तो नहीं कर रहा है, जिस पर अवगत कराया गया कि मण्डल में कुल 940 डॉक्टर हैं, जिसके अन्तर्गत 79 बीडीएस, 97 विशेषज्ञ, 275 आयुष, 489 एमबीबीएस डॉक्टर हैं। बैठक में पाया कि टीवी मरीजों की स्क्रीनिंग में जनपद बरेली की प्रगति कम है, जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्क्रीनिंग की गयी है, एनरोलमेंट नहीं हो पाया है। बैठक में अवगत कराया गया कि सीएचसी केन्द्रों पर ओ0टी0 (ऑपरेशन थियेटर) सक्रिय हैं। बैठक में पशुपालन विभाग की समीक्षा की गयी और निर्देश दिए गए बैठक में अवगत कराया गया कि एनजीओ द्वारा 24 गौशालाएं चलायी जा रही हैं, जिस पर निर्देश दिए गए कि मण्डल में जिन एनजीओ की शिकायतें आ रही है उन्हें नोटिस जारी किया जाए, जिस पर अवगत कराया गया कि बरेली में तीन एनजीओ को नोटिस दिया गया है। बैठक में ‘‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’’ की समीक्षा की गयी और पाया गया कि योजनान्तर्गत जनपद बरेली का 2700, बदायूं का 1700, शाहजहांपुर का 1700 व पीलीभीत का 1700 लक्ष्य है। बरेली मण्डल का लक्ष्य 7800 निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 2998 आवेदकों को ऋण वितरण कराया जा चुका है।बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी, जिस पर अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत दो परियोजनाओं को कार्य प्रगति पर है, जिसमें से बदायूं में राजकीय डिग्री इंटर कॉलेज का कार्य 25 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण हो जाएगा तथा बरेली इज्जत नगर में बस स्टेशन का निर्माण कार्य धनाभाव के कारण लंबित है। बैठक में राजस्व कार्यों, आईजीआरएस, जनता दर्शन, सूचना का अधिकार, गन्ना मूल्य भुगतान, विभिन्न वादों का निस्तारण आदि की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जयसवाल, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मण्डल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग सहित मण्डल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



