अमेठी

के वी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय अमेठी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर फायर स्टेशन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहने एवं बचाव के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आग बुझाने के उपकरणों के सही प्रयोग, प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले व्यवहारिक उपायों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य कपिल देव मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है और इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा संबंधी सजगता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर एफ.एम. महेश मिश्र, अमित कुमार, उत्तम पाण्डेय, रणजीत यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

विद्यालय परिवार ने फायर विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button