गोड्डा
कार्यरत कर्मियों का वेतन भुगतान लंबित, दुर्गा पूजा से पूर्व भुगतान की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सदर प्रखंड गोड्डा अंतर्गत कार्यरत केवल 2211 मद के कुल 62 कर्मचारियों का वेतन माह मार्च 2025 से अब तक लंबित है। इनमें सदर प्रखंड गोड्डा के 21 एएनएम, 01 चालक, 01 पारा कर्मी एवं 02 चतुर्थवर्गीय कर्मी, सामुदायिक रेफरल अस्पताल महगामा के 06 एएनएम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट के 04 एएनएम, पथरगामा के 13 एएनएम तथा सुंदरपहाड़ी के 02 एएनएम शामिल हैं।वेतन लंबित रहने से कर्मचारियों को जीवन यापन में गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कार्यरत कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गोड्डा एवं निदेशक-प्रमुख, स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि दुर्गा पूजा से पूर्व एक सप्ताह के अंदर उनका बकाया वेतन भुगतान किया जाए।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर वेतन भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारी संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।



