“जो ना माने झंडे से, वो मानेगा डंडे से” – पिंकी पंवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : विहिप दुर्गा वाहिनी की ओर से शुक्रवार को दुर्गा शक्ति यात्रा का आयोजन किया गया। नगर के शगुन फार्म हाउस में कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा दुर्गा चालीसा पाठ से हुई।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पिंकी पंवार ने समाज में बेटियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि –
“जो ना माने झंडे से, वो मानेगा डंडे से।”
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की बेटियों को लव जिहाद का शिकार न बनने देने के लिए महिलाओं को दुर्गा वाहिनी से जुड़ना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि हर बेटी को स्वयं सक्षम होना होगा और समय आने पर शस्त्र उठाकर अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी।
कार्यक्रम का संचालन विभाग सह संयोजिका अन्नू पंवार ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. सुधा रानी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय रेसलर विशाखा तोमर मौजूद रहीं।
इस अवसर पर निशा, रेखा, तनु, तनिषा, साक्षी जैन, लक्ष्मी, काजल, शैली, वर्षा समेत दुर्गा वाहिनी की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।



