मदरसा डिग्री की मान्यता पर 30 सितम्बर को गोड्डा में महाबैठक
A grand meeting will be held in Godda on September 30 on the recognition of Madrasa degrees.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। जैक द्वारा दि गई मदरसा आलिम एवं फाजिल डिग्री पर शिक्षा विभाग द्वारा मांगें गये परामर्श पर विधि विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर की समकक्षता को असंवैधानिक माने जाने पर झारखंड छात्र संघ ने आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को मदरसा इस्लामिया रांची में बैठक कर इसपर कड़ा ऐतराज जताया है, छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि झारखंड सरकार के निर्देश पर ही जैक आलिम फाजिल परीक्षा का आयोजन कर डिग्री दिया है। इसे सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला देकर जो 05 नवम्बर 2024 को उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड से जुड़ा है असंवैधानिक कह देना न्याय उचित नही होगा चुकि इसके कारण हजारों छात्रों प्रभावित होगें। शिक्षा विभाग एवं विधि विभाग के गलत निर्णय के खिलाफ 30 सितम्बर 2025 को गोड्डा जिला के महागामा स्थिति दिग्घी मदरसा में महाबैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें सरकार से जैक द्वारा वर्ष 2023 दिए गए आलिम एवं फाजिल डिग्री की स्नातक एवं स्नातकोत्तर की समकक्ष मान्यता व वैधानिकता बरकरार रखने, सहायक आचार्य भाषा पद में शामिल आलिम डिग्री वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट देने, फाजिल डिग्री वालों को माध्यमिक आचार्य बहाली में शामिल करने, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही रांची विश्वविद्यालय से आलिम- फाजिल डिग्री की परीक्षा आयोजन कराने सहित उर्दू शिक्षक एवं भाषा से जुडें मामलों पर चर्च के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार किया जाएगा। इस मौके पर मो वसीम, इरशाद आलम, एजाज आलम, मुबारक अंसारी, सुहैब राही, अब्दुल्लाह राचवी, गुलाम मुर्तजा, मो तौसीफ सहित अन्य लोग शामिल थे।



