अधिशासी अभियंता ने की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
कम्पनियों को नहीं मिला केंद्र सरकार से पैसा,जल निगम कार्मिकों को वेतन के लाले पड़े
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । अधिशासी अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार राव ने शुक्रवार को स्टाफ बैठक कर जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जगदीशपुर और बाजार सुकुल विकास खंड में काम कर रही कम्पनियों को अवशेष काम तीन दिन के भीतर पूरा करके जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने सुजानपुर,ऊंचगांव और मल्लावां परियोजना के विषय में कम्पनी के प्रतिनिधि और सहायक अभियंता से बिंदु वार जानकारी ली। तीनों परियोजनाओं में गृह संयोजन के काम पूरे हो चुके हैं, परंतु जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के बाद अधिशासी अभियंता ने आई जी आर एस पोर्टल और जिलाधिकारी कार्यालय में हुई जन शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। अवर अभियंताओं को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सहायक अभियंता दिनेश कुमार गौतम, अंशू गुप्ता,अवर अभियंता इंजीनियर राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
295परियोजनाओं में हो रही जलापूर्ति
जिले में 944राजस्व ग्राम हैं। परियोजनाओं की संख्या 487है।295परियोजनाओं में जलापूर्ति हो रही है।192परियोजनाओं में 80फीसदी काम हुआ है।
जल निगम कार्मिकों को चार महीने से नहीं मिली तनख्वाह
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत काम कर रहे सभी अभियंताओं और अन्य कार्यालय कर्मियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है।
नवरात्रि के आयोजन जारी है, दशहरा पर्व नजदीक है, अभी तक वेतन भुगतान की कोई संभावना सामने नहीं आई है।

