खैरथल

राज्य-स्तरीय वांलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा खैरथल

29 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा:  जिले के खैरथल स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 69वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 17 और 19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए रखी गई है।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल के प्राचार्य अमर लाल ने बताया कि राजस्थान के 41 जिलों से 82 टीमें और 6 अकादमियों से 12 टीमें भाग लेंगी। कुल मिलाकर 94 टीमें और 1128 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनके साथ 50 सदस्यीय चयन समिति और रेफरी सहित जिला शिक्षा अधिकारी खैरथल-तिजारा के नेतृत्व में 150 अध्यापक व प्रिंसिपल भी प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
प्रतियोगिता का पंजीकरण 28 सितंबर को शुरू होगा। इसके बाद 29 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, जो 5 अक्टूबर तक चलेगी। पहले तीन दिन यानी 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को लीग मैच होंगे, जबकि 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और टीमों के ठहरने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने 11 स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्था की है। वहीं, किशनगढ़ बास, ततारपुर, मुंडावर और खैरथल रेलवे स्टेशनों पर स्वयं सेवक तैनात किए जाएंगे ताकि आने-जाने वाली टीमों को खेल मैदान तक पहुँचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए मानचित्र भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
विद्यालय के प्रिंसिपल अमरलाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन व्यवस्थित ढंग से करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर और जिला कलेक्टर किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button