पाकुड़

सांगठनिक ढांचा को सशक्त बनाने पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने दिया जोर, जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने की शिरकत

MLA Prof. Stephen Marandi emphasized strengthening the organizational structure, and District President Azizul Islam participated.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। झामुमो प्रखण्ड समिति की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम समेत जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा किसान मोर्चा व बुध्दिजीवी मोर्चा का गठन किया गया। जहां प्रखण्ड युवा मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील टुडू, प्रखण्ड महिला मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, बुद्धिजीवी मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाक, किसान मोर्चा के पर्यवेक्षक किसान मोर्चा के जिला सचिव कलम मुर्मू उपस्थित रहे। जिसमें सर्वसम्मति से पाकुड़िया प्रखंड युवा मोर्चा का अध्यक्ष मैनेजर हेम्ब्ररम, उपाध्यक्ष (1) नेजाम अंसारी (2) एनोस मुर्मू, सचिव नेगार अंसारी,सह सचिव छोटू रविदास और संतोष राय ,संगठन सचिव राजु चौबे ,कार्यालय सचिव साहेब मरांडी,कोषाध्यक्ष सुनील टुडू को बनाया गया। महिला मोर्चा का प्रखण्ड अध्यक्ष सुभाषनी मुर्मू , उपाध्यक्ष (1) एमेली बेसरा (2)मार्थ हांसदा , सचिव सिल्वन्ति मुर्मू , संगठन सचिव सुमित्रा मिर्धाइन , कोषाध्यक्ष संतोसीला सोरेन, संयुक्त सचिव हेलेना बेसरा,सह सचिव श्रीफुल टुडू, कार्यालय सचिव बबिता किस्कू ,को बनाया गया। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा* का प्रखंड अध्यक्ष नजरुल इस्लाम , उपाध्यक्ष (1) जाहिरुद्दीन अंसारी (2) मंसूर हन्नान शेख, सचिव अब्दुल बनीज ,सह सचिव रहीम अंसारी और रिफाइल मुर्मू ,संगठन सचिव मंजूर अंसारी और असरफ आलम , कार्यालय सचिव सैफुल अंसारी , कोषाध्यक्ष रौशन अंसारी,को बनाया गया। बुद्धिजीवी मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष खुदू मरांडी , उपाध्यक्ष (1) धनेश किस्कू (2) हकीम मियां , सचिव बरजहां मियां , संगठन सचिव बबलू हेमब्रोम , सह सचिव मोतीलाल सोरेन, कोषाध्यक्ष भूतु मण्डल, कार्यालय सचिव सुकलाल मिर्धा को बनाया गया। वही किसान मोर्चा* प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र हांसदा,उपाध्यक्ष(1) तरुण दत्ता (2)सुकोल मुर्मू,सचिव शिबलाल टुडू,सह सचिव राजेश मुर्मू,संगठन सचिव नरेश टुडू,कार्यालय सचिव सत्तार शेख,कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र दफादार को बनाया गया। साथ ही नवगठित प्रखंड संगठन के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवगठित प्रखण्ड वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सबसे पहले नवगठित सभी मोर्चो के पदाधिकारियों को बधाई दिया और कहा की आप सब को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है आप सब ईमानदारी पूर्वक और लगन के साथ पार्टी के लिए काम करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें ताकि पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत हो सके साथ ही साथ हेमंत सोरेन सरकार के उपलब्धि को आम जन एवं घर घर तक पहुंचने का काम कीजिए। झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिली है आप सभी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को दूर दराज के ग्रामीणों तक पहुंचाने का भी काम करे। वही झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने नवगठित प्रखंड वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को संगठन के प्रति वफादारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, जिला अल्पसंख्यक सचिव रुहुल अमीन, सचिव मैनुद्दीन अंसारी,अशोक भगत,खुर्शीद आलम, मुनीराम मरांडी, छोटू भगत ,निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, अख्तर आलम, बिनोद भगत सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button