रामपुर शाहबाद
जीजीआईसी में आयोजित हुई विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहाबाद में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए मॉडल का प्रदर्शन किया छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल का अभिभावकों ,स्टाफ एवं समिति द्वारा अवलोकन किया गया तथा छात्राओं की प्रयास की समिति सदस्य श्री संजीव कुमार शर्मा प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज शाहाबाद और नजमत अली प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज शाहाबाद ने बहुत प्रशंसा की और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सीनियर वर्ग में अन्ह प्रथम हु जायफा द्वितीय किरण कुमारी तृतीय स्थान तथा जूनियर बाग में रहनुमा प्रथम आरिफा द्वितीय तथा शिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद से आए हुए समिति सदस्यों को कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा स्मृति स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में मीनाक्षी श्रीवास्तव कुमारी डॉली अर्चना विज्ञान शिक्षाओं का सहयोग रहा से कार्यक्रम में शबनम जहां उस्मानी ममता सीमा सुमन ज्योति तलतआर कनीज फातिमा बारिश नविता निधि चांदनी आनंद कुमार तरुण रामशरण संजय कुमार रेनू आदि का सहयोग रहा।



