खैरथल
शिक्षक सम्मेलन 2025 का हुआ शुभारंभ
शिक्षक समाज की आवाज को बुलन्द करना हमारा संकल्प: विधायक ललित यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा: मुंडावर में जिला स्तरीय राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शैक्षिक सम्मेलन 2025 कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे मुण्डावर के युवा विधायक ललित यादव मौजूद रहे
इस सम्मेलन में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण माँगों को प्रमुखता से रखा गया। इनमें मुख्य रूप से –ओल्ड पेंशन स्कीम का पुनः लागू होना आर जी एस एच योजना में पूर्ववत सुविधाएँ बहाल करना तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलें, जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों का पुनर्निर्माणसहित कुल 29 माँगें सम्मिलित हैं।इस अवसर पर बोलते हुए विधायक यादव ने कहा शिक्षक समाज की आवाज़ को बुलंद करना ही हमारा संकल्प है। शिक्षा और समाज के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श होना बहुत जरूरी है विधायक यादव ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। विधायक यादव और अन्य अतिथियों का शिक्षक संघ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर प्रदेश मंत्री घमंडी लाल जाट ,जिला सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, राजेंद्र यादव ,जिला संरक्षक रामनिवास यादव ,जिला मंत्री राजकुमार यादव ,जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ,मुंडावर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश यादव, सभा अध्यक्ष नवीन यादव, ब्लॉक मंत्री महेंद्र चौधरी, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सामरिया, सदस्य मनोज चौधरी, तिजारा ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल यादव, संगठन मंत्री सतपाल चौधरी, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद यादव, मार्गदर्शक विनय भड़ाना बड़ी संख्या मे शिक्षक और शिक्षिकाऐं मौजूद रही। संघ के जिला सभा अध्यक्ष औमप्रकाश चौधरी ने बताया दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन का समापन शनिवार को होगा।


