गाजियाबाद

आई लव मोहम्मद विवाद पर बरेली में तनाव, लोनी में भी सतर्कता बढ़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी/गाजियाबाद।  लोनी और आसपास के क्षेत्रों में भी हाई अलर्ट बरेली में उपजे तनाव को देखते हुए गाजियाबाद जिले के अकुर बिहार, लोनी, ट्रॉनिका सिटी, लोनी बॉर्डर और टीला मोड़ थाना क्षेत्रों में भी पुलिस सतर्क हो गई है। अधिकारियों ने स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
बरेली में उपजे विवाद के बाद लोनी
क्षेत्र में तैनात थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहें और जनता से संवाद बनाकर रखें। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखें।
पुलिस बल चौकन्ना और मुस्तैद  
ए सी पी स्तर के अधिकारी स्वयं हालात की निगरानी कर रहे हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने वालों को  किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button