जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन हेतु ASAL पोर्टल पर प्रशिक्षण
Training on ASAL portal for disposal of complaints received in Janta Darbar

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को ध्यान में रखते हुए आज जिले के सभी विभागों के लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को ASAL Portal (आपके साथ, आपके लिए) के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता, पाकुड़, जन शिकायत कोषांग के नोडल अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) तथा जन शिकायत कोषांग की टीम उपस्थित रहे। एप आधारित इस प्रणाली के माध्यम से विभागीय स्तर पर शिकायतों का त्वरित समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही लंबित मामलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने में भी यह पोर्टल अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक शिकायत हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ASAL Portal के माध्यम से शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस एप से विभागीय समन्वय और मॉनिटरिंग में गति आयेगी, जिससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।



