ललितपुर

हेपेटाइटिस-सी व बी के वायरल लोड की जांच शुरू

मेडीकल कॉलेज में मरीजों को मिलेगा इसका लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज ने बताया कि कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में काला पीलिया (हेपेटाइटिस सी) तथा हेपेटाइटिस बी के वायरल लोड की जांच शुरू हो गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग अध्यक्ष डा.मधुरेंद सिंह राजपूत ने बताया कि यह जांच त्रितीयक लेवल के संस्थानों में उपलब्ध थी। इस जांच के शुरू होने से यहाँ के आम जन मानस को इसका लाभ सुगमता पूर्वक मिलेगा। हेपेटाइटिस सी वायरल लोड परीक्षण व्यक्ति के रक्त में वायरस की मात्रा को मापता है। अन्य परीक्षण सक्रिय हेपेटाइटिस सी संक्रमण या वायरस के जीनोटाइप की पुष्टि कर सकते हैं। हेपेटाइटिस सी लीवर का एक वायरल संक्रमण है जो अल्पकालिक (तीव्र) और दीर्घकालिक (जीर्ण) बीमारी का कारण बन सकता है। हेपेटाइटिस बी वायरल लोड की जांच से संक्रमण की गंभीरता का पता लगाता है, उपचार की प्रभावशीलता तथा लिवर को होने वाले नुकसान के जोखिम का भी पता लगता है। बताया कि यह जांच निजी लैब में 6 या 7 हजार तक की भी होती है। मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस सी तथा हेपेटाइटिस बी की जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। इस दौरान सीएमएस डा.गजेंद्र सिंह, माइक्रोबायोलॉजी विभाग सह आचार्य डा.देशनिधि सिंह, सहायक आचार्य डा.योगेंद्र सिंह एवं डा.पूजा गुप्ता अन्य संकाय सदस्य, सीनियर जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक, एनएमएस अपूर्वा सिंह एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button