अमरोहा

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, 

चालक की मौत, 20 यात्री घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में बस चालक की मौत हो गई और 20 यात्री घायल हो गए। शनिवार रात करीब दो बजे गजरौला के पास हुए इस हादसे में बस धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई जिससे ट्राली पलट गई और सड़क पर धान बिखर गया। एक कार भी चपेट में आई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
 दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक रोडवेज बस बेकाबू होकर दौड़ गई। बस आगे चल रही धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, फिर ट्राली पलट गई। एक कार भी चपेट में आई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं। वहीं हादसे के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। हादसा शनिवार की रात करीब दो बजे हुआ। संभल जिले के खानपुर गांव निवासी मुख्तियार ट्रैक्टर ट्राली में धान लादकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे कि हाईवे पर गांव शाहबाजपुर डोर के पास पुल के ऊपर हरदोई से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस बेकाबू हुई और फिर बस में आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, सड़क पर बिखरा धान
टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और सड़क पर धान बिखर गया। इस दौरान एक कर भी इस हादसे की चपेट में आई। हादसे में रोडवेज बस का चालक हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी जनमुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन की मौत हो गई। जबकि बस में सवार यात्री कृष्णा, सजावती, जीवा, कमलेश, शानू शर्मा, राधा कृष्ण, राम नरेश, कृष्णा सहित 20 यात्री घायल हुए हैं।
सभी घायल हरदोई जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी हैं। हादसे के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी और फिर घायलों को निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क धान व वाहन पलटने की वजह से जाम लग गया, फिर जाम में फंसे वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर अंडरपास से आगे की तरफ पास कराया।औद्योगिक पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष कुमार ने हादसे में बस चालक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था, क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है अब ट्रैफिक भी सुचारू हो गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button