गोड्डा
महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती मनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : अमर शहीद, महान क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती राष्ट्रीय विभूति मंच के तत्वाधान में हटिया चौक गोड्डा स्थित स्मारक स्थल पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंच सचिव राजेश कुमार झा ने कहा कि भगत सिंह ने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद दिलाने के लिए अपने क्रांतिकारी साथी चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु एवं अन्य साथियों को एकजुट कर हिंदुस्तान रिपब्लिकन संगठन का गठन किया। उन्होंने ब्रिटिश शासन के अत्याचार से तंग आकर युवा क्रांतिकारियों को जगाने के लिए असेंबली में बम फेंका। उन्होंने कहा कि गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए यह बम फेंका गया है। मुकदमा चला और इन लोगों को फांसी हो गई। अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के गीत”मेरा रंग दे बसंती चोला” को गाते हुए तीनों फांसी के तख्ते पर चढ़कर अमर शहीद हो गए। उन्होंने लिखा था”खुश रहो अहले वतन, हम तो सफर करते हैं”। दौरान अजीत कुमार सिंह, बृजेश कुमार मंडल ने भी इस अवसर पर अपने वक्तव्य को रखा। मौके पर सीताराम राउत, पवन कुमार झा, नरेंद्र कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार मंडल, प्रकाश चौबे, गुणानंद झा, निखिल झा, आरतीकुमारी, सोनालीकुमारी, अनुप्रिया, अंशु एवं सोनी कुमारी, राकेश मंडल, भवेश कुमार, अंकित कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार, मो सरफराज अंसारी, आशीष यादव, रोहित वर्मा आदि उपस्थित थे।



