पूर्वी सिंहभूम
कांग्रेस जनों द्वारा शहीद- ए- आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन
Congress members paid tribute to Shaheed-e-Azam Bhagat Singh on his birth anniversary.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। 28 सितंबर 2025 को टेल्को थाना क्षेत्र के जेमको चौक पर कांग्रेस जनों द्वारा शहीद- ए- आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्मारक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ,झारखंड प्रदेश इंटक के संयुक्त सचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कांग्रेस नेता सुरेश राय ,पूर्व टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, नीरज दुबे, कांग्रेस नेता संतोष सिंह, पिंटू शर्मा, सरदार बंटी सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें स्मरण किया।



