सिंगरौली

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान : नारी सुरक्षा और समानता की ओर सशक्त कदम

थाना/चौकियों में जागरूकता सभाएँ – छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस मुख्यालय भोपाल की मंशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के निर्देशन में जिले के सभी थाना/चौकियों में “विशेष जागरूकता अभियान – मैं हूँ अभिमन्यु” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, समाज से लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना तथा महिला-पुरुष समानता की भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों और आमजन को नशा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, असमानता, अश्लीलता एवं संवेदनहीनता जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी गई।
थाना/चौकियों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम – विद्यार्थी और नागरिक बने सहभागी
थाना जियावन में जियावन मार्केट पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 100 नागरिकों को नशा, अशिक्षा, दहेज प्रथा, असमानता और लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में टी.आई. डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, एस.आई. आई.पी. वर्मा, ए.एस.आई. तेज बहादुर, हेड कॉन्स्टेबल रमेश चंदन, सुरेश सोनी एवं कॉन्स्टेबल रूपेश अलावा उपस्थित रहे। चौकी बरका (थाना सरई) में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरका में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं को लिंगभेद, अशिक्षा, लैंगिक अपराध, नशा, भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर स.उ.नि. नृपेन्द्र सिंह, प्र.आर. 461 धर्मेन्द्र, प्र.आर. 513 माधव एवं आर. 505 कियामुहीन मौजूद रहे।
महिला थाना – 
महिला थाना सिंगरौली द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक आराधना सिंह परिहार, सउनि पुष्पा गिरी, प्र.आर. बेला सिंह, प्र.आर. नातीलाल एवं प्र.आर. अखिलेश सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों—जैसे अश्लीलता, असमानता और लैंगिक भेदभाव—से दूर रहने की प्रेरणा दी और उन्हें “अभिमन्यु” की तरह साहस, जागरूकता और सकारात्मक सोच अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सामूहिक शपथ दिलाई गई और व्याख्यान के माध्यम से नारी सम्मान, महिला सुरक्षा एवं समान अवसर की महत्ता समझाई गई।
चौकी जयंत – 
सशासकीय हायर सेकंडरी स्कूल जयंत में उनि सुधाकर सिंह, प्रधान आरक्षक सुबोध सिंह, सुनील मिश्र, सिरदेलाल उइके एवं आरक्षक प्रकाश सिंह ने लगभग 75-80 विद्यार्थियों को नशा, अशिक्षा, दहेज, असमानता और लिंगभेद के विरुद्ध जागरूक किया।
चौकी निगरी – 
शास माध्यमिक विद्यालय निगरी में सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, प्रधान आरक्षक भगवान दीन सिंह एवं आरक्षक अमरदीप सिंह ने लगभग 30-40 विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, दहेज और लिंग भेदभाव के विषय में जानकारी दी।
थाना माड़ा – 
साप्ताहिक बाजार कोयलखुथ में HC पतिराज सिंह, HC गणेश रावत,आर. राजकुमार सिंह, संदीप लोधी एवं सत्यनारायण धाकड़ ने लगभग 100 नागरिकों को लिंगभेद, असमानता और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा अभिमन्यु अभियान की शपथ दिलाई।
चौकी बंधौरा –  
साप्ताहिक बाजार ग्राम खोखरी में ASI हर्षबर्धन सिंह, ASI पंकज सिंह, HC राकेश विश्वकर्मा, HC मनीष शुक्ला, आर. अनीश सिंह, भैयालाल यादव, रामराजा लोधी एवं सिवेंद्र सिंह ने लगभग 40 नागरिकों/बालकों को लिंगभेद, असमानता और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा अभिमन्यु अभियान की शपथ दिलाई।
थाना बरगवा – 
एकलभ्य आदर्श आवासीय विद्यालय बरगवा में थाना प्रभारी समीर वारसी एवं आर.अरविंद यादव ने लगभग 100 छात्र-छात्राओं को लिंगभेद, असमानता और महिला सुरक्षा के विषय में जानकारी दी तथा अभिमन्यु अभियान का उद्देश्य समझाया और सभी को शपथ दिलाई।
मोरवा थाना – 
एनसीएल स्टेडियम सिंगरैली में उप निरीक्षक एन.पी. तिवारी, प्र.आर. 295 अजीत सिंह, प्र.आर. 425 रामकुमार बागरी, आर.134 मनीष यादव, आर.404 सौरभ सिंह एवं आर.502 सर्वेश यादव ने लगभग 30 नागरिकों/छात्रों को “अभिमन्यु अभियान” के संबंध में जागरूक किया।
लंघाडोल थाना – 
हाई स्कूल धनगढ़ में सउनि विश्वनाथ रावत, प्र.आर.454 रामनाथ सिंह, आर.679 आशीष पाल एवं आर.531 सम्पत सिंह ने लगभग 70-80 छात्र/लोगों को नशा मुक्ति, दहेज, लिंग भेद और सामाजिक असमानता के विषय में जानकारी दी तथा अभियान का उद्देश्य समझाया।
थाना जियावन –  
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर में उप निरीक्षक आईपी वर्मा, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सविता सिंह एवं ग्राम रक्षा समिति के प्रदीप शुक्ला की उपस्थिति में “मैं हूँ अभिमन्यु” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को अभियान के उद्देश्य, सामाजिक जागरूकता और प्रचार के माध्यम से जानकारी दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button