अमेठी

तहसीलदार ने की मां भगवती की आरती,

देश-प्रदेश में अमन-चैन की कामना

ग्रामीणों ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

 

अमेठी। नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गांव व शहर चारों तरफ जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं।
रविवार को अमेठी तहसीलदार नेहा राजवंशी ने अमेठी विकास खण्ड के देवरहा ग्राम में स्थापित मां भगवती की आरती की। उन्होंने देश और प्रदेश में अमन-चैन कायम रहने की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। देवरहा गांव के पण्डाल में आयोजित आरती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
अजय विश्वकर्मा महादेव शत्रुघ्न प्रसाद सहदेव शीतला प्रसाद प्रदीप बृजेश ने मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की है। यहां सुबह-शाम ग्रामीण लगातार पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सुबह और शाम महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी भीड़ उमड़ रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button