गोड्डा
उपायुक्त के द्वारा गोड्डा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश।
कस्तूरबा गांघी बालिका विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। :-उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव के द्वारा ,गोड्डा प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय ,गोड्डा एवं +2 उच्च विद्यालय सुण्डमारा ,गोड्डा का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , गोड्डा में अलग-अलग कक्षा के अलावा साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय , भोजनालय एवं विद्यालय में तैयार हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई साथ ही साथ उपलब्ध संसाधनों के बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया। स्कूल की साफ सफाई एवं शैक्षणिक स्तर में वृद्धि लाने हेतु कक्षा वार शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में उपायुक्त के द्वारा गर्ल्स होस्टल का निरीक्षण कर सुचारू रूप से संचालन करने हेतु आवश्यक -दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा अलग-अलग कक्षाओं में अध्यनरत छात्राओं से विषयगत प्रश्न पूछ कर उनके योग्यता की जांच की गई। उन्होंने छात्राओं से स्कूल में आ रही समस्याएं एवं शिक्षकों एवं अन्य लोगों के द्वारा पठन-पाठन में व्यवधान को लेकर अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करने हेतु लिखित जानकारी ली ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र किया जा सके।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय भवन निर्माण में हुई त्रुटियों को लेकर उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए की संबंधित एजेंसियों को शोकाउज करते हुए जांच कमेटी गठित किए जाएं ताकि भवन निर्माण के गुणवत्ता पूर्ण में सुधार लाई जा सके।
निरीक्षण के क्रम में +2 उच्च विद्यालय सुंडमारा में उपायुक्त के द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति ,कक्षावार शिक्षक से परिचय, विद्यालय परिसर की साफ -सफाई , फलदार वृक्ष का निरीक्षण सहित विद्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि नवनिर्मित भवन में छात्र एवं छात्राओं को शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए वहीं इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं से सीधा संवाद कर विद्यालय में हो रहे पठन-पाठन की व्यवस्था, छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति,मानचित्र पर महासागरों की स्थिति,समान्य अध्ययन एवं समाजिक अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके योग्यता की जांच की गई साथ ही साथ छात्र एवं छात्राओं से अपने भविष्य में अपने लक्ष्य निर्धारण को लेकर उन्हें प्रेरित की किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की चारदीवारी एवं जर्जर पड़े भवन को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य को भवन निर्माण के अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर भवन निर्माण से संबंधित समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोड्डा के द्वारा बाल स्नेहालय का निरीक्षण कर बाल स्नेहालय के संचालक को बच्चों को स्वच्छ परिवेश में रखने के निर्देश दिए गए साथ ही साथ सीडब्लूसी , गोड्डा को सभी छात्रों के परिचय प्राप्त प्राप्त करते हुए संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान वृद्धा आश्रम, गोड्डा का निरीक्षण किया गया। साथ ही उनके लिए उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी ली गई। वृद्धा आश्रम के संचालकों को स्वच्छ भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ताकि उनकी सही तरीके से देखरेख की जा सके। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल, अंचलाधिकारी , गोड्डा हलधर सेठ्ठी ,डीएमएफटी के टीम लीड अनिक सिंह ,कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन, प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।




