बागपत

वर्ल्ड हार्ट डे 2025 : दिल को स्वस्थ रखना क्यों है जरूरी?

डॉ. शोभित तोमर, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट – बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत/बागपत  :  हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है, ताकि लोगों को दिल की सेहत के महत्व और हार्ट डिज़ीज़ से बचाव के बारे में जागरूक किया जा सके।

डॉ. शोभित तोमर बताते हैं कि –

  • दिल हमारे जीवन का आधार है, जो ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सप्लाई को नियंत्रित करता है।
  • आजकल आरामपसंद जीवनशैली, प्रदूषण और गलत खान-पान से हार्ट डिज़ीज़ का खतरा तेजी से बढ़ा है।
  • हार्ट अटैक की स्थिति में पहला घंटा और हर मिनट बेहद अहम होता है। बिना समय गंवाए तुरंत नज़दीकी हॉस्पिटल पहुंचकर इलाज कराना जरूरी है।

बचाव और ज़रूरी सुझाव :

  • 25 साल की उम्र के बाद नियमित रूप से हार्ट से जुड़े टेस्ट (ईसीजी, ईको, टीएमटी, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल) कराते रहें।
  • पौष्टिक भोजन लें – दाल, दलिया, सोयाबीन आदि को डाइट में शामिल करें।
  • फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएँ, योग–व्यायाम करें और तनाव से दूरी बनाएं।
  • मोटापा, धूम्रपान और तंबाकू से बचें।
  • परिवार में हार्ट डिज़ीज़ की हिस्ट्री हो तो विशेष सतर्कता बरतें।

डॉ. तोमर का कहना है – “दिल की बीमारियों से बचाव पूरी तरह संभव है, बस सतर्क रहकर, नियमित जांच कराकर और जीवनशैली को सुधारकर हम दिल को स्वस्थ और खुशहाल रख सकते हैं।”

✍️ डॉ. शोभित तोमर
कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट
बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button