गाजियाबादधर्म

लोनी में निकली भव्य कलश यात्रा, 

माता काली व शीतला देवी की मूर्तियों की स्थापना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। लोनी इंद्रापुरी स्थित लक्ष्मी गार्डन में आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा भाजपा नेता सन्नी कुमार मित्रा के नेतृत्व में निकाली गई। क्षेत्र की कॉलोनियों से आई सैकड़ों मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर इस धार्मिक शोभायात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा के उपरांत श्री शिव शक्ति दुर्गा हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुआ। इस अवसर पर माता काली एवं माता शीतला देवी की भव्य मूर्तियों की स्थापना की गई। पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर प्रांगण माता के जयकारों से गूंज उठा।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे ऐतिहासिक एवं पावन आयोजन बताया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता, मातृशक्ति के सम्मान और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश देना है।
भाजपा नेता सन्नी कुमार मित्रा ने कहा कि “माता काली और माता शीतला देवी की कृपा से लोनी क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज को संस्कार और एकजुटता की दिशा देते हैं।”
कार्यक्रम में ललित गौतम,लोकेश जाटव, अंकुश गौतम,मनोज पंडित सहित कई दर्जन महिलाओं ने भाग लिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button