गोड्डा
पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर में संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा :- शनिवार की देर संध्या पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन संध्या आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ की गई।
आरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में “जय माता दी” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मां दुर्गा के भक्ति गीतों पर महिलाएं भावविभोर होकर झूम उठीं।
शाम ढलते ही मंदिर प्रांगण बच्चों और महिलाओं से खचाखच भर जाता है। छोटे-छोटे बच्चे दीप प्रज्ज्वलित कर मां की आराधना में लीन दिखे और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु प्रार्थना की।
मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रदीप भगत , सुशील भगत, ऋतिक राजा, राजू भगत, यदुनंदन यादव, अशोक भगत, मुनिलाल भगत, जगन्नाथ भगत, दशरथ ठाकुर, राजीव भगत, मुन्ना भगत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




