गोड्डा
गोड्डा से मिर्जाचौकी रेलवे लाइन एन एच मांग को लेकर गणमान्य व्यक्ति द्वारा एक बैठक सम्पन्न
रेल और अनुमंडल की मांग को लेकर किया जाएगा आंदोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा /ठाकुरगंगटी : गोड्डा से ठाकुरगंगटी मिर्जाचौकी को रेल लाइन और एनएच और अनुमंडल बनने की मांग को लेकर पर्यटन स्थल मोप पहाड़ी स्थित विवाह भवन में रविवार को एक सर्वदलीय बैठक सम्पन्न हुई जहां प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो प्रबुद्ध समाजसेवियों गणमान्य और जनप्रतिनिधियों और आम व्यक्ति द्वारा अपनी अपनी राय रखा गया कैसे ठाकुरगंगटी को सभी सुविधा उपलब्ध हो बैठक में दर्जनों लोगों ने बारी-बारी से अपनी बात रखी और ठाकुर गंगटी के पिछड़ेपन की चर्चा करते हुए इसे अनुमंडल बनाने और इसे रेलवे से जोड़ने की मांग किया। ठाकुरगंगटी किसी भी नेता द्वारा ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है बैठक में प्रायः वक्ताओं ने सांसद निशिकांत दुबे पर महागामा विधानसभा सहित ठाकुर गंगटी को वादा खिलाफी के आरोप के साथ छलने का आरोप लगाया। सभी वक्ताओं ने कहा पूरे पंद्रह वर्षों में सांसद निशिकांत दुबे द्वारा महागामा विधानसभा में एक भी कार्य नहीं किया गया जबकि यहां के लोगों ने से झोली भर भर कर वोट दिया है। संसद दुबे सोचते हैं जब बगैर कार्य किए ही महागमा में वोट मिल जाता है तो विकास करने की क्या जरूरत है। वहीं कुछ वक्ताओं ने आरोप लगाया की मोपहाड़ी में निर्मित होने वाले सैनिक स्कूल सांसद जी जरमुंडी ले गए जबकि सैनिक स्कूल के लिए भूमि प्रतिवेदन तक तैयार हो चुका था। वही लोगो ने कहा की गोड्डा से मिर्जा चौकी रेलवे लाइन ना जोड़कर उन्होंने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे पीरपैंती से जोड़ा गया और राष्ट्रीय नेशनल हाईवे फोरलेन को मोहनपुर से सीधे एकचारी लेकर चले गए जबकि इसके लिए ठाकुर गंगटी क्षेत्र से होकर सर्वे भी कर लिया गया था। फिर सौतेला व्यवहार क्यों?दूसरी ओर दर्जनों वक्ताओं ने ठाकुरगंगटी को अनुमंडल बनने की मांग की और झारखंड सरकार में पूर्व विधायक रहे दो विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा भाजपा के एक और कांग्रेस के एक विधायक को ठाकुरगंगटी की जनता ने सबक सिखा दिया है लेकिन यदि वर्तमान जनप्रतिनिधि और मंत्री ने भी ठाकुर गंगटी को अनुमंडल बनने की दिशा में पहल नहीं किया तो यहां की जनता समय पर उचित जवाब देगी। इसके साथ ही इस मांग के लिए बने संगठन को और भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया तथा सबों के द्वारा सोशल मीडिया पर जोर-जोर से आवाज उठाने के साथ ही आने वाले समय में बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। आज की बैठक में जिला परिषद निरंजन पोद्दार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह मुखिया अवधेश कुमार ठाकुर, मुखिया इग्नियस मुर्मू मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल कुमार महतो, पूर्व मुखिया सर जिला परिषद पति डॉ उमेश कुमार शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल यादव मिहिर महतो मुखिया पति अखिलेश जायसवाल आकाश कुमार भगत शिव वचन शाह, विशंभर कुमार मिहिर महतो अजीत जायसवाल प्रदीप महतो केदार मंडल शाहिद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे



