गाजियाबाद

लोनी में आज़ाद समाज पार्टी युवा मोर्चा का सम्मेलन,

कई नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद) : आज़ाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास प्रधान के नेतृत्व में लोनी के आज़ाद एन्क्लेव जीवन गेट के पास युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। हाशिम उर्फ़ मोनू को लोनी विधानसभा अध्यक्ष और सोनू जाटव को विधानसभा सचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव कपिल आज़ाद ने किया। इस दौरान युवा मोर्चा मेरठ मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, जिला अध्यक्ष मेरठ सौरभ गौतम, सुरेंद्र बंसल और मोनू तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी न केवल संगठन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को अधिकारियों तक पहुँचाकर उनका निराकरण भी सुनिश्चित कराएगी। यह जानकारी विनोद कुमार ने दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button