बालाघाट

राज्य स्तरीय दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में सर्वाधिक परीक्षार्थी बालाघाट से शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) :  भारत  सरकार के डाक विभाग (India Post) द्वारा देश भर के 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में कक्षा 6 वीं से 9 वीं के स्कूली विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रहण की रुचि (Stamp Collection/Philately) विकसित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव योजना” दीन दयाल स्पर्श योजना” की 7 वीं लिखित क्विज परीक्षा मध्यप्रदेश डाक परिमंडल में भी 28 सितंबर 2025 को प्रातः 11 से 12 तक आयोजित की गई

                 विगत 6 वर्षों में मध्यप्रदेश में बालाघाट डाक संभाग से इस बार भी सर्वाधिक संख्या 1172 के साथ प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान बनाए रखा.

             ज्ञातव्य है कि बालाघाट नगर के 3 परीक्षा केंद्रों शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय, वीरांगना रानी दुर्गावती विद्यालय सहित जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी केंद्र पर 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति देकर पेपर हल किया.

               गौर तलब है कि इस प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में प्रदेश से कक्षा 6 से 9 तक के 200 चयनित प्रतिभागियों को डाक विभाग द्वारा करीब 20 विषयों में से किसी भी एक विषय पर अधिकतम 16 डाक टिकटों के साथ अपना प्रोजेक्ट भोपाल मुख्यालय भेजना होता है, प्रदेश स्तर पर इनमें से प्रत्येक कक्षा के 10-10 मिलाकर कुल चयनित 40 प्रतिभागियों को नगद 6,000 ₹ की एक वर्षीय छात्रवृत्ति और भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है.

इन्होने कहा:-

      विगत 6 वर्षों में बालाघाट से मध्यप्रदेश के सर्वाधिक (अब तक लगभग 100) प्रतिभागियों ने छात्रवृत्ति प्राप्त की है जो देश भर में भी सर्वाधिक हैं.

अशोक चौबे
सेवानिवृत व्याख्याता एवं वरिष्ठ फिलेटिलिस्ट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button