गाजियाबाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में रक्तदान शिविर, 

ब्लॉक प्रमुख कोमल ने किया  उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
लोनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोनी ब्लॉक प्रमुख कोमल ने फीता काटकर किया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर के संचालन में स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजीत चौधरी, डॉ. मनपाल सिंह, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. संदीप सक्सेना और रविन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि रक्तदाता को भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, हृदय रोगों की आशंका कम होती है और नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेज़ी से होता है।
आयोजन समिति ने संदेश दिया कि “रक्तदान महादान है”, और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाने में मदद मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button