सिंगरौली

सीआईएसएफ ने मेधावी छात्रों को 1.25 करोड़ की छात्रवृत्ति दी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने जवानों के बच्चों को शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति राशि वितरित की है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कुल 567 छात्रों को लगभग 1.26 करोड़ की राशि प्रदान की गई। नई व्यवस्था के तहत अब कक्षा 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी वार्ड्स को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। पहले प्रति वर्ष केवल 150 छात्रों को ही इसका लाभ दिया जाता था। इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को समान अवसर दिया गया।
छात्रवृत्ति की राशि में 80-9० प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को 20,000 और 90प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को 25,000प्रदान किए गए। इसके अलावा, पहली बार खेल उपलब्धियों को भी मान्यता दी गई है। इस वर्ष 5 खिलाड़ियों को डीजी मेरिट छात्रवृत्ति मिली। कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। इस वर्ष ऐसे 8 वार्ड्स को छात्रवृत्ति दी गई।पूरी आवेदन और अनुमोदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों को समय पर राशि सीधे बैंक खाते में मिल सके।यह कदम सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को उच्च शिक्षा और खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button