जामताड़ा में जमीयत उलमा-ए-हिंद की ऐतिहासिक बैठक, कमेटी विस्तार पर दिया गया जोर
Jamiat Ulama-e-Hind holds historic meeting in Jamtara, emphasis on committee expansion

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा नारायणपुर। जमीयत उलमा-ए-हिंद जिला जामताड़ा की ओर से सोमवार को मदरसा जामिया रसीदिया महतोडीह के प्रांगण में एक भव्य और ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल मोईद कासमी ने की, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हजरत मौलाना सैयद असजद मदनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मौलाना मदनी ने कहा कि जमीयत हमेशा शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान आपसी मोहब्बत से रहेंगे तभी समाज में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने आवाम से अपील की कि दिलों में इंसानियत और मोहब्बत पैदा करें। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कई प्रस्ताव पारित किए गए और प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन जिला कमेटी के मुफ्ती सिद्दीक ने किया और अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


