सिंगरौली

संचार और जनसंपर्क में उत्कृष्टता के लिए एनटीपीसी विंध्याचल सम्मानित

गोवा में आयोजित 15वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स में गोल्ड और ब्रॉन्ज अवार्ड्स हासिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। 27 सितम्बर 2025 को गोवा में आयोजित 15वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स में परियोजना को एक गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
इन पुरस्कारों का आयोजन पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडियाद्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य संचार और जनसंपर्क में उल्लेखनीय उपलब्धियों को सम्मानित करना है।परियोजना की ओर से यह सम्मान वरिष्ठ सहायक अधिकारी (मानव संसाधन)  नीरज कुमार झा ने ग्रहण किया। गोल्ड अवार्ड-हेल्थकेयर कम्युनिकेशन फिल्म्स श्रेणी में विंध्य अस्पताल के जनजागरूकता अभियानों पर आधारित प्रभावशाली प्रचार-प्रसार हेतु। ब्रॉन्ज अवार्ड-यूनिक एचआर इनिशिएटिव्स, गवर्नमेंट कम्युनिकेशन फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो श्रेणी प्राप्त हुआ है। ये सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि एनटीपीसी विंध्याचल न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य, अभिनव एचआर प्रयासों और प्रभावी संवाद के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button