
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। शतरंज उत्थान ट्रस्ट के तत्वाधान में गुडमुव चेस् क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष इंटर कॉलेज जनरलगंज में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पंडित कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ़ मुन्ना भैया संरक्षक सुभाष इंटर कॉलेज प्रमुख रहे और श्री मदन मोहन श्रीवास्तव अध्यक्ष होली दरवाजा व्यवसाय समिति कार्यक्रम की अध्यक्षता में रहे। प्रधानाचार्य सुभाष इंटर कॉलेज डॉक्टर मनवीर सिंह उपस्थित थे प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विशाल सोनी श्री इंदु भूषण सैनी जी मुख्य निर्णायक की भूमिका में रहे इस प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने भाग लिया बच्चे जिले के विभिन्न विद्यालयों से यहां आए थे प्रयुक्त प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा ओपन कैटेगरी में फर्स्ट माधव महरे, शिवम चौधरी सेकंड और शिव गौतम तीसरे स्थान प्राप्त हुआ अंडर-19 में तनिष्क चतुर्वेदी द्वितीय स्थान पर स्पर्श रहे तृतीय स्थान पर अर्जुन अरोरा रहे। अंडर 15 में प्रथम दीपक सिंह रहे सेकंड दक्ष सिरोही रहे और तृतीय दिव्यांश शर्मा अंडर 11 में काव्य चतुर्वेदी फर्स्ट प्राइज सेकंड प्राइस विप्रशर्मा थर्ड सिद्धार्थ चतुर्वेदी गुड मूड चेस्ट क्लब के अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी एवं सचिव राजकुमार वर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे राजेश चौहान सर शिवा कुमार सर शैलेंद्र सर अनूप चतुर्वेदी राहुल उपाध्याय नकुल चौधरी रवि प्रकाश जी विकास गौतम जी अमित यादव जी रामेश्वर चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने सभी महानुभावों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया कार्यक्रम के समापन होने की घोषणा की।



