जामताड़ा जिला के मेझिया में धूमधाम से हो रहा श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा
Shri Sarvajanik Durga Puja is being celebrated with great pomp in Mejhiya of Jamtara district.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा जिला के मेझिया स्थित श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। शुक्रवार को देवी दुर्गा की कालरात्रि पूजा और नवपत्रिका का विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। पोखर तालाब से कलश लाकर मंदिर में पूजन किया गया। सप्तमी के दिन सैकड़ों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। समिति के महासचिव भागीरथ पंडित ने बताया कि वर्ष 2013 से यहां पूजा का आयोजन लगातार हो रहा है। नवमी को खिचड़ी भोग और दशमी को दांशाय पर्व व मेला का आयोजन परंपरा के तहत किया जाता है। पूजा आचार्य आशीष चक्रवर्ती और तपन चक्रवर्ती अनुष्ठान कराते हैं। आयोजन में देव शरण मुर्मू, सुभाष मिर्धा, विकास मंडल, नितिन मंडल, तारामंडल, काजल पंडित, रवि भंडारी समेत युवाओं का विशेष योगदान रहता है। माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। पूरे इलाके में पर्व का उल्लास छाया हुआ है।


