अमरोहा

किसानों की फसलें चौपट कर रहे आवारा पशु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। दर्जनों बार शिकायत के बाद भी विभाग के स्तर से आवारा पशुओं से फसलों को बचाया नहीं जा पा रहा है। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।
किसानों को फसल की रखवाली करने के लिए रात-दिन खेत पर रहना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की गई है कि इन आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। निराश्रित पशु खेतों में लहलहा रही फसलों को चौपट कर रहे हैं।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के कनेटा गांव में निराश्रित पशुओं की भरमार हो गई है। ये छुट्टा पशु खेतों में कहर बरपा रहे हैं। झुंड के रूप में जिस खेत में घूस जाते हैं उसे बर्बाद कर देते हैं। ग्रामीणों ने निराश्रित पशुओं को पशु आश्रय स्थल पर संरक्षित कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button