मथुरा

हिंदू पक्षकार ने मांगा स्वामी निश्चलानंद का समर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने रविवार को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पुरी स्थित गोवर्धन पीठ के 145वें शंकराचार्य हैं। इन दिनों वे वृंदावन के हरिहर आश्रम में प्रवास पर आए हुए हैं। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को जानकारी दी कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए आंदोलन चला रहे हैं। हिंदुओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए प्रख्यात संत महात्माओं ने भी उनका समर्थन किया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय रामकथा वाचक मोरारी बापू समेत अन्य संतों के साथ हुई वार्ता की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस केस के महत्वपूर्ण और पुख्ता साक्ष्य हैं। मुकदमा हम आप सभी के सहयोग से अवश्य जीतकर रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button